महंगा चुनाव, कम विकल्प
चुनाव की बढ़ती लागत का असर महिलाओं, युवाओं, दलितों, आदिवासियों और दूसरे वंचित समूहों पर सबसे ज़्यादा पड़ता है। वे मैदान में उतर ही नहीं पाते।
Better Democracy पंचायत और स्थानीय चुनाव की तैयारी के लिए आसान हिंदी में किताबें, कोर्स, ऐप और प्रशिक्षण देती है, ताकि ईमानदार और नए उम्मीदवार नियमों के भीतर, कम खर्च में, समझदारी से चुनाव लड़ सकें।
देश और दुनिया के शोध और रिपोर्टें चार बातें साफ़ बताती हैं।
चुनाव की बढ़ती लागत का असर महिलाओं, युवाओं, दलितों, आदिवासियों और दूसरे वंचित समूहों पर सबसे ज़्यादा पड़ता है। वे मैदान में उतर ही नहीं पाते।
जहाँ सब उम्मीदवार उपहार बाँटते हैं, वहाँ कोई रुकना नहीं चाहता। यह वोट ख़रीदने से ज़्यादा डर से चली "रक्षात्मक चाल" बन जाती है।
स्रोत: Ideas for India, सायमन शौशार
कई देशों के अध्ययन बताते हैं कि जब चुनाव पर बड़ा खर्च होता है, तो जीतने के बाद उसे वसूलने का दबाव बढ़ता है। पार्टियाँ भी पैसे वाले उम्मीदवार पसंद करती हैं।
स्रोत: Westminster Foundation for Democracy, Cost of Politics; मिलन वैष्णव, "When Crime Pays", 2017
क़ानून के अनुसार ग्राम पंचायत के चुनाव दल के चुनाव-चिह्न पर नहीं होते, फिर भी ज़्यादातर उम्मीदवार किसी न किसी दल से जुड़े होते हैं और बड़े दल पंचायतों पर अपनी पकड़ बढ़ाने में लगे रहते हैं। इससे गाँव के फ़ैसलों पर बाहर का दबाव बढ़ता है।
स्रोत: ISEC बेंगलुरु, वर्किंग पेपर, 2023 (कर्नाटक); Down To Earth, 25 अप्रैल 2018
दुनिया के कई लोकतंत्रों में, ख़ासकर स्थानीय स्तर पर, चुनाव लड़ना पैसे का खेल बनता जा रहा है। हमारे ज़मीनी अनुभव में कई जगह पंचायत चुनाव का खर्च क़ानूनी सीमा से कई गुना तक पहुँच जाता है। जब चुनाव क़र्ज़ और रसूख़ के भरोसे जीता जाता है, तो जीतने के बाद काम की जगह घाटा पूरा करने का दबाव आ जाता है।
जीतने के बाद नए प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण होता है, पर उम्मीदवार बनने से पहले की तैयारी, यानी कम संसाधनों में, नियमों के भीतर, ईमानदारी से चुनाव कैसे लड़ें, इसका मार्गदर्शन बहुत कम मिलता है। Better Democracy इसी कमी को भरती है। हमारी टीम में ग्रामीण विकास की योजनाओं पर वर्षों ज़मीनी काम कर चुके लोग हैं। हमारी किताबें, कोर्स और टूल पिछले चुनावों के अध्ययन और ज़मीनी अनुभव पर टिके हैं, और सिखाते हैं कि मतदाता को ख़रीदे जाने वाले "उपभोक्ता" से सजग "नागरिक" कैसे बनाया जाए।
सर्वसम्मति वाले गाँवों के बारे में: हम निर्विरोध या सर्वसम्मत चुनाव के ख़िलाफ़ नहीं हैं। हम बस यह मानते हैं कि हर नागरिक को खुला और निष्पक्ष विकल्प मिलना चाहिए।
उम्मीदवार और टीम को आचार संहिता, खर्च-सीमा, मतदाता सूची, बूथ प्रबंधन और AI की मदद से सधा हुआ प्रचार सिखाना।
पढ़े-लिखे युवा, महिलाएँ और पहली बार उतरने वाले ईमानदार उम्मीदवार, "डमी" नेतृत्व से बाहर, अपने दम पर।
चुने हुए प्रतिनिधियों को ग्राम सभा की ताक़त, सूचना का अधिकार और बजट के खुले हिसाब की व्यावहारिक समझ।
नक़द, शराब या तोहफ़े के लालच की जगह गाँव के मुद्दों, योजनाओं और अपने वोट की असली ताक़त की जानकारी।
चुनाव पैसे और दिखावे पर नहीं, गाँव के असली मुद्दों पर हो: पानी, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य, रोज़गार। हर प्रत्याशी अपनी विकास योजना सामने रखे।
ग्राम सभा नियमित हो, सब लोग उसमें बोलें, और पंचायत का हर खर्च और योजना सबके सामने रखी जाए।
पंचायत चुनाव में बढ़ता खर्च और वोट के बदले लालच सबसे ज़्यादा नुक़सान आम उम्मीदवार, मतदाता और गाँव को पहुँचाते हैं। Better Democracy तीनों स्तर पर एक साथ काम करती है: मतदाता को सही जानकारी और जागरूकता, प्रत्याशी को कम खर्च में नियम के भीतर चुनाव की तैयारी, और गाँव को खुले हिसाब और ग्राम सभा की ताक़त। जड़ से शुरू होकर यह बदलाव पंचायत को जवाबदेह बनाता है, बाहरी दबाव और निर्भरता घटाता है, और गाँव से उठकर देश के लोकतंत्र को मज़बूत करता है। नीचे इसे तीन चित्रों में देखिए।
Better Democracy ने Indian School of Business (ISB) के Idea to Startup Lab का उद्यमिता प्रशिक्षण पूरा किया और Demo Day में अपना काम प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम ISB की Entrepreneurship Faculty की पहल है, जो इटली की Bocconi University के ICRIOS सेंटर के साथ मिलकर चलती है।
हम जीत की गारंटी नहीं देते। हम तैयारी में मदद करते हैं।
नियम, आँकड़े और घटनाएँ स्रोत के साथ। बिना स्रोत की संख्या नहीं।
Better Democracy किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं है।
अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता साथ मिलकर।
साझेदारी →पूर्व प्रधान, सरपंच और जन-प्रतिनिधि, प्रशिक्षक के रूप में।
पंजीकरण →गाँव-ब्लॉक में काम करने वाले साथी, साथी कोड के साथ।
रुचि बताएँ →