नामांकन जाँच-सूची · उत्तर प्रदेश

एक कागज़ की भूल पूरी मेहनत पर भारी

नामांकन में एक खाली खाना या ग़लत प्रारूप आपको चुनाव से बाहर कर सकता है। इस सूची पर एक-एक कागज़ जाँचें, टिक लगाएँ, और जमा करने से पहले किसी दूसरे व्यक्ति से भी जाँच करवाएँ।

मेज़ पर कागज़ फैलाकर सूची से मिलान करते प्रत्याशी और साथी
1. कागज़ों की सूची

उत्तर प्रदेश: नामांकन के साथ क्या-क्या लगेगा

यह सूची 2021 के पंचायत चुनाव के निर्देशों पर आधारित है। 2026-27 के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की नई अधिसूचना आने पर इसे मिला लें।

2021 के आधार पर। नई अधिसूचना में कागज़ या प्रारूप बदल सकते हैं। अंतिम सूची हमेशा अपने रिटर्निंग अधिकारी (RO) से पक्की करें।
0 / 0 तैयार

स्रोत (2021): अमर उजाला की रिपोर्ट, 26 मार्च 2021 (नामांकन के कागज़); OneIndia हिंदी, 2021 (उम्र, 4 सेट, नोटरी, नकद शुल्क); उ.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग: प्रपत्र; अधिनियम और नियम। मिलान बाकी: आयोग की 2026 की पुस्तिका आने पर।

2. शुल्क, जमानत और खर्च-सीमा

उत्तर प्रदेश: अगले चुनाव के लिए तय राशि

राज्य निर्वाचन आयोग ने नवंबर 2025 में ये राशियाँ तय कीं। SC, ST, OBC और महिला प्रत्याशी नामांकन शुल्क और जमानत, दोनों का आधा देंगे।

पदनामांकन शुल्कजमानत राशिआरक्षित/महिला (शुल्क / जमानत)खर्च-सीमा2021 में (जमानत / खर्च-सीमा)
ग्राम पंचायत सदस्य₹200₹800₹100 / ₹400₹10,000₹500 / ₹10,000
ग्राम प्रधान₹600₹3,000₹300 / ₹1,500₹1,25,000₹2,000 / ₹75,000
क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC)₹600₹3,000₹300 / ₹1,500₹1,00,000₹2,000 / ₹75,000
ज़िला पंचायत सदस्य₹1,000₹8,000₹500 / ₹4,000₹2,50,000₹4,000 / ₹1,50,000
क्षेत्र पंचायत प्रमुख₹2,000₹10,000₹1,000 / ₹5,000₹3,50,000–
ज़िला पंचायत अध्यक्ष₹3,000₹25,000₹1,500 / ₹12,500₹7,00,000–
खर्च का हिसाब पहले दिन से रखें। तारीख़, रकम, किसे दी, किस काम के लिए और रसीद संख्या। चुनाव के बाद आयोग हिसाब माँगता है। "जो लिखा नहीं गया, वह साबित नहीं हो सकता।" कहानी पढ़ें: खर्च की डायरी →

स्रोत: Organiser, 8 नवंबर 2025 (नया शुल्क, जमानत, खर्च-सीमा); अमर उजाला, 6 नवंबर 2025 (खर्च-सीमा); पत्रिका, 17 जनवरी 2021 (2021 की राशि)। आयोग की अधिसूचनाएँ से मिला लें।

3. दूसरे राज्य

अपने राज्य के आयोग के निर्देश देखें

हर राज्य के कागज़, प्रारूप और राशि अलग हैं। नीचे हर राज्य के निर्वाचन आयोग का वह पन्ना है जहाँ प्रत्याशी के फ़ॉर्म और निर्देश मिलते हैं।

मध्य प्रदेश

2022 के चुनाव में

2022 में नामांकन के साथ अदेयता (नो-ड्यूज़) प्रमाण-पत्र ज़रूरी था। नए निर्देश आयोग की साइट पर।

झारखंड

निर्देश आने बाकी

आयोग की अधिसूचना आने पर यहाँ सूची जोड़ी जाएगी।

झारखंड आयोग

छत्तीसगढ़

2025 में चुनाव हुए

पिछले चुनाव के निर्देश और प्रपत्र आयोग की साइट पर।

छत्तीसगढ़ आयोग

राज्यवार पूरी जानकारी

पद, आरक्षण, अगला चुनाव, मतदाता सूची और ज़रूरी दस्तावेज़, हर राज्य के लिए एक जगह।

राज्य पेज देखें →
4. मदद लें

नामांकन फ़ाइल की जाँच करवाएँ

हमारी टीम आपकी सूची और कागज़ों को फ़ोन या WhatsApp पर जाँचने में मदद कर सकती है। नीचे विवरण भरें, हम संपर्क करेंगे।

और पढ़ें: प्रत्याशी के लिए जानकारी · कोर्स: मॉड्यूल "नामांकन"